कुख्यात जुआड़ी सहित 8 गिरफ्तार, नगद 41 हजार जप्त

जबलपुर: मोतीलाल नेहरू अस्पताल कम्पाउण्ड आम गैलरी सदर में सजे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर केण्ट पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए कुख्यात जुआड़ी सावन जाट सहित 8 जुआड़ी गिरफ्तार किए।‌ साथ ही नगद 41 हजार 200 रूपये जप्त किए गए।

टीआई पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि मोतीलाल नेहरू अस्पताल कम्पाउण्ड आम गैलरी सदर में ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पुरूषोत्तम केवट निवासी गंगासागर एकता चौक गढ़ा, नीलेश पोहानी निवासी रानीताल यादव कालोनी लार्डगंज, सिंकदर अहमद अंसारी निवासी अहमद नगर गोहलपुर, गोपाल प्रसाद निवासी कांचघर झामनदास चौक घमापुर, चंदन अहिरवार निवासी नई बस्ती झंडा चौक ग्वारीघाट, सावन जाट निवासी ओमदुर्गा साई मंदिर बेलबाग, नितिन पटैल निवासी प्रोफेसर कालोनी दुर्गा मंदिर के पास माढ़ोताल, अमन सोनकर निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला बेलबाग को पकड़ा गया।

जुआडि़यों के पास तथा फड़ से ताश पत्ते, 41 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये जुआडि़यों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया जुआड़ी सावन जाट अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध जुआ एक्ट एवं मारपीट के डेढ दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।

Next Post

रेही नदी के समीप सीमेंट से लदा ट्रक पलटा

Tue Sep 30 , 2025
सीधी: जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरहट-अमिलिया मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हटवा खास के पास रेही नदी की ढलान पर सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों की मदद से चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।यह घटना मंगलवार सुबह […]

You May Like