सिंधिया के मार्गदर्शन में करेंगे साडा का चहुंमुखी विकासः साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा

ग्वालियर। ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक शर्मा का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में साडा का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। इसके लिए सिंधिया से उन्होंने मुलाकात कर चर्चा की है। इसमें देश की प्रमुख केंद्रीय संस्थाओं और कंपनियों से बात करने की बात सिंधिया ने कही है।

नवनियुक्त साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है और उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस पर वे पूरी तरह खरे उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि साडा ग्वालियर के लिए बहुत संभावनाओं की योजना है। यहां जितनी भूमि है उतनी दिल्ली के आसपास कहीं नहीं है। दिल्ली से ग्वालियर की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। अब आगरा एक्सप्रे वे और वेस्टर्न बायपास बनने के बाद साडा में आवागमन की सुविधा ज्यादा आसान हो जाएगी। केंद्र सरकार के स्तर पर दूरसंचार कंपनियों से बात चल रही है जो बड़े स्तर पर 271 एकड़ भूमि लेने को तेयार है और यहां उपकरण निर्माण उद्योग लगाने को तैयार है। इसके साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री से आग्रह किया जाएगा कि यहां अर्धसैनिक बलों को सेंटर शुरू किया जाए। दिल्ली से सीधी यातायात सेवा और दूरी कम होने की वजह से साडा क्षेत्र इसके लिए बेहद उपयुक्त रहेगा। श्री सिंधिया ने कहा कि वेस्टर्न बायपास के निर्माण से बड़ी संख्या में उद्योगपति और कम्पनियां साडा क्षेत्र में आने को तैयार हैं। आगरा से ग्वालियर के नए एक्सप्रेस-वे से वेस्टर्न बायपास की दूरी मात्र 6 किलोमीटर होगी और सीधे तौर पर दिल्ली से आसानी से साडा क्षेत्र में आने की सुविधा विकसित होगी।

Next Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 6 माह पहले हुआ था बेटा

Tue Apr 28 , 2026
दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के असाटी वार्ड-1 में रहने वाले एक युवक ने मंगलवार शाम शराब के नशे में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका हुआ देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया मौके पर कोतवाली से एएसआई साहब सिंह सहित […]

You May Like