
दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के असाटी वार्ड-1 में रहने वाले एक युवक ने मंगलवार शाम शराब के नशे में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका हुआ देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया मौके पर कोतवाली से एएसआई साहब सिंह सहित पुलिस और 112 डायल पहुंची.तो उसे नीचे उतार कर जिला अस्पताल लेकर आए. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है.मृतक का 6 महीने का बेटा है वहीं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की पहचान
सौरभ पिता लीलाधर असाटी 32 निवासी असाटी वार्ड एक के रूप में हुई है.मृतक के भाई गौरव असाटी ने बताया कि उनका भाई पिछले 6 साल से कच्ची शराब का सेवन कर रहा था. मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे शराब पीकर आया उस समय घर के लोग मौजूद थे. वह अपने कमरे में गया और दरवाजे लगाकर फांसी के फंदे पर झूल गया.जब हम लोगों ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा, तो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और फंदे से नीचे उतार कर जिला अस्पताल लेकर आए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.भाई ने बताया कि 6 महीने पहले ही उसके यहां बेटा हुआ था. वहीं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है.मृतक के भाई गौरव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने कच्ची शराब मिलती है. एक महिला यहां कच्ची शराब बनाकर बेचती है. पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती.कुछ दिन पहले ही एक युवक की इसी कच्ची शराब के चलते मौत हुई है.कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं.मृतक ऑनलाइन की दुकान पर अपने भाई के साथ बैठता था, लेकिन शराब की लत लगने के कारण वह पिछले कई महीनो से भाई की दुकान पर नहीं जाता था. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है.
