घायल बाइक सवार की मौत, अज्ञात कार चालक की तलाश जारी

भोपाल। दो बाइक सवारों को कार चालक ने टक्कर मार दी. हादसे में घायल बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई. शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी कार चालक की तलाश में पुलिस जुटी है.

जानकारी के अनुसार रोहित नगर पुलिया के पास सोमवार को देर रात हादसा उस दौरान हुआ, जब बाइक सवार सोनू बाल्मीकि (35) और राजेश नरवरे (45) जा रहे थे, तभी सामने से आ रहा कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीररूप से घायल हो गए, निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई. अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. घायल राजेश का इलाज अभी जारी है. पुलिस ने इससे पहले अज्ञात कार चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया था. अब सोनू की मौत के बाद चालक पर धाराएं बढ़ाई जा रही हैं. राजेश गेहूंखेड़ा कोलार में रहता था और साफ सफाई का काम करता था. राजेश का घर जाटखेड़ी मिसरोद में है. राजेश और सोनू की शादी एक ही परिवार की बहनों के साथ हुई थी.

Next Post

कलेक्टर एवं एस.पी. ने भादवा माता में श्रृद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Wed Mar 25 , 2026
नीमच। जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र ,आरोग्य स्थल महामाया मां भादवा माताजी में चैत्र नवरात्रि मेला आयोजित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवामाता जी में नवरात्रि मेले में बडी संख्या में श्रद्धांलु माताजी के दर्शन करने आते हैं। महा अष्टमी पर भादवामाता में […]

You May Like