प्रतिवर्षअनुसार कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी से प्रारंभ होने वाली पांच क्रोशि यात्रा में एक दिन पूर्व ही शुरू हो गई ।गुरुवार दशमी को करीब 20000 यात्री जिसमें माताएं वृद्ध महिलाएं रवाना हो गए हैं सुबह 4:00 बजे नर्मदा स्नान कर गोमुख घाट से ममलेश्वर मंदिर दर्शन करने के बाद मुख्य मार्ग से होते हुए शिव कोठी नमः शिवाय मिशन आश्रम पर पहुंचे नमः शिवाय आश्रम पर यात्रियों के लिए निशुल्क चाय की व्यवस्था की गई नमः शिवाय मिशन के द्वारा एम्बुलेंस जिसमें डॉक्टर और दवाइयां हैं रवाना करी यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लाभ लिया है देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को करीब 1 लाख श्रद्धालु यात्री इस पंच कोशी यात्रा में ओंकारेश्वर से रवाना होंगे पंच कोशी यात्रा ओंकारेश्वर से अंजरुद होते हुए सनावद रुकेगी दूसरे दिन सनावद से रवाना होगा टोकसर रुकेगी तीसरे दिन टोकसर से नर्मदा नदी पार करके बड़वाह रुकेगी बड़वाह से सिध्वर कूट n h d c रात्रि विश्राम के बाद पांचवें दिन ओंकारेश्वर पहुंचेगी ओंकारेश्वर में ओमकार पर्वत की परिक्रमा करने के बाद ओंकारेश्वर जी के दर्शन होने के बाद यात्रा का समापन होगा ।
यात्रा 1975 से शुरू हुई है जिसमें मात्र पांच लोग स्काउट गाइड के गए थे उन्होंने ही इस यात्रा का रोड तय किया और आज या विशाल रूप ले लिया हैमार्ग में हर पड़ाव पर समाज सेवी संस्थाओं द्वारा चाय भोजन की व्यवस्थाएं की जाती हेअंतिम पड़ाव सिद्ध्वर कूट n h d c द्वारा रुकने के लिए पंडाल लगाए जाएंगे भोजन दवाई की व्यवस्था की जाएगी
