बेकाबू कार पेड़ से टकराकर खेत में पलटी, तीन गंभीर

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत हरदुआ के पास एक बेकाबू कार पेड़ से टकराने के बाद खेत में जाकर पलट गई। घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक छंग्गा पटेल निवासी ग्राम मोहला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसका पुत्र नीतेश पटेल ग्राम हरदुआ कृष्ण कुमार पटेल के यहां तिलक कार्यक्रम में गए थे.

इसके बाद सभी बारात में आये लोग बस में बैठकर ग्राम पाली चरगवां चले गए। वह समेत अन्य लोग कार क्रमांक एम पी 20 सी एफ 0973 से जा रहे थे। ग्राम हरदुआ के पास बरमबाबा मोड पर जैसे ही पहुंचे तो कार चालक महेन्द्र सिंह ने वाहन को तेजरफ्तार लापरवाही पूर्वक कार चलाकर रोड के किनारे लगे हुए बबूल के पेड़ से कार को टकरा दिया बबूल से टकराने के कारण कार पलटकर खेत में जाकर गिर गई कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में बैठे नीतेश पटेल और राम लाल नाई, शैलेन्द्र लोधी को चोटें आ गई। तीनों घायलों को कार से निकालकर 108 एम्बुलेंस बुलवाकर सिहोरा अस्पताल इलाज के लिए ले गए जहां से उन्हेंने जबलपुर रेफर कर दिया गया।

Next Post

नहर में डूबा किशोर, मौत

Fri May 2 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत नानाखेड़ा नहर में नहाते समय एक किशोर डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दिलीप चौधरी 40 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 7 नैनपुर जिला मंडला वर्तमान पता सिवनी टोला ने बताया कि उसका बेटा कार्तिक चौधरी 12 वर्ष अपने साथी हिमांशु एवं भोला […]

You May Like