कॉलेज गेट से उठाकर ले गए बाहर और छात्रों पर किया हमला

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत श्रीराम इंजीनियरिग कॉलेज के छात्र गुटों में टकराव हो गया। एक गुट ने छात्र को कॉलेज गेट से उठाया और बाहर ले गए जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव के दौरान उसके साथी पर भी हमला किया जिसमें दोनों को चोटें आ गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक प्रिंस पटेल निवासी आईटीआई नई बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीबीए सेकेण्ड ईयर का छात्र है और कालेज गया था। दोपहर 3 बजे तक क्लास में रहकर पढाई किया इसके बाद क्लास से घर के लिए वापस आ रहा था कि कालेज के मेनगेट पर ऋषि गुप्ता, आयुष चांडेल, अभिनव, रेहान खान मिले ऋषि गुप्ता बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है, आयुष चांडेल, अभिनव एवं रेहान खान भी कालेज मे बीबीए कर रहे हैं। चारों विवाद करने लगे।

आयुष चांडेल ने उसकी कालर पकड़ ली गेट से बाहर पकडक़र ले आया और चारों उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे इसी बीच साथी दुर्गेश सेन पिता राजेश सेन निवासी आईटीआई का जो गेट के बाहर खड़ा था आया और बीच बचाव करने लगा तो आयुष चांडेल ऋषि गुप्ता अभिनव व रेहान खान ने धारदार हथियार से हमला किया। जिससे उसे एवं साथी दुर्गेश सेन को चोटें आ गई। मारपीट करने के बाद चारों बोले कि अगर रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित ऋषि गुप्ता, आयुष चांडेल, अभिनव, रेहान खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

महिला टीआई के पति पर एफआईआर दर्ज

Thu Sep 4 , 2025
जबलपुर: खितौला थाना प्रभारी के पति के खिलाफ कटनी जिले माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपति को गिरफ्तार कर लिया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जबलपुर खितौला थाना प्रभारी अर्चना जाट के पति नरेन्द्र सिंह जाट […]

You May Like