इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 7 गाड़ियां रोकीं, जिनमें कई पर ब्लैक फिल्म लगी थी और कुछ बिना नंबर प्लेट के थे. पुलिस ने मौके पर ही 5 कारों से ब्लैक फिल्म हटवाई और 2.15 लाख रुपए चालान के रूप में वसूले. एक आरोपी को सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती का एहसास दिलाया.
अन्नपूर्णा पुलिस ने शहर में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना और दबंगई करने वालों पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान जांच में पाया कि कई वाहन चालक ब्लैक फिल्म लगाकर और बिना नंबर प्लेट के तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटे भर रहे थे, पुलिस ने 7 वाहनों को रोका. इनमें से 5 कारों पर ब्लैक फिल्म हटवाई गई, जबकि 2 अन्य वाहन चालकों को चालान कर 2.15 लाख रुपए वसूले. एक आरोपी से तो सार्वजनिक रूप से कान पकड़वाकर माफी भी दिलवाई गई, ताकि सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सबक बने. एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और दबंगई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
