चावल, गेहूं, चीनी नरम; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी नरमी रही। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 20 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,833 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 15 रुपये सस्ता होकर 2,819 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटे की कीमत 3,310 रुपये प्रति पर लगभग स्थिर रही।

दालों की कीमत में घट-बढ़ रही। मूंग दाल की औसत कीमत 50 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। तुअर दाल 44 रुपये और चना दाल 40 रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल का भाव 25 रुपये गिर गया। मसूर दाल सात रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 83 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल भी 11 रुपये महंगा हुआ। मूंगफली तेल 89 रुपये सस्ता हुआ। पाम ऑयल और वनस्पति की कीमत भी 28-28 रुपये टूट गयी। सोया तेल 22 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 22 रुपये प्रति क्विंटल घट गये। चीनी भी पांच रुपये सस्ती हुई।

 

Next Post

शेयर बाजारों पर दिखेगा पश्चिम एशिया का असर

Sun Mar 8 , 2026
मुंबई, 08 मार्च (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही बड़ी गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में एक बार फिर पश्चिम एशिया संकट का दबाव हावी रह सकता है। अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में गत 28 मार्च को ईरान पर किये गये हमले और उसके […]

You May Like