राइस मिल मेंं छापा, 290 क्विंटल चावल जप्त

जबलपुर: भेड़ाघाट रोड स्थित एल एंड डी फूड्स राइस मिल मेंं राजस्व विभाग एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने छापेमार कार्रवाई कर दी । इस दौरान अनाधिकृत तौर पर 580 बोरियों में रखा 290 क्विंटल चावल जप्त किया है। जप्त की गई चावल की ये बोरियां एक अन्य मिलर त्रिमूर्ति ट्रेडर्स की थी और इसे नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा आवंटित किये गये धान से बनाया गया था। एल एंड डी फूड्स राइस मिल में यह कार्यवाही नागरिक आपूर्ति निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर की गई।

कार्यवाही में शामिल नागरिक आपूर्ति निगम के कनिष्ठ सहायक दुष्यन्त मांझी ने बताया कि धान से चावल बनाने के बाद त्रिमूर्ति ट्रेडर्स को इसे भारतीय खाद्य निगम को दिया जाना था। लेकिन भारतीय खाद्य निगम द्वारा अत्यधिक नमी होने की वजह से इसे रिजेक्ट कर दिया गया। नागरिक आपूर्ति निगम के कनिष्ठ सहायक ने बताया कि चावल रिजेक्ट हो जाने के बाद त्रिमूर्ति ट्रेडर्स को उसे अपने गोदाम में ही वापस रखना चाहिये था। लेकिन उसे नागरिक आपूर्ति निगम की बिना अनुमति और पूर्व सूचना के एल एंड डी फूड्स राइस मिल में रख दिया गया।

उन्होंने बताया कि चावल को जप्त करने की कार्यवाही के दौरान एल एंड डी फूड्स राइस मिल के संचालक रोहित जैन तथा त्रिमूर्ति ट्रेडर्स की संचालक संगीता जैन की ओर से उनके पति कमल जैन भी मौजूद थे।परीक्षण के लिए नमूने भी लिये जप्त किये गये चावल को आगामी कार्यवाही तक एल एंड डी फूड्स राइस मिल के संचालक की सुपुर्दगी में दे दिया गया है और परीक्षण के लिए इसके नमूने भी लिये गये हैं। कार्यवाही में तहसीलदार शहपुरा राजीव मिश्रा, नायब तहसीलदार विकास चंद जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नीलम उपाध्याय भी शामिल थे।

Next Post

सारनी में 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों का महा-निर्माण

Sun Aug 23 , 2026
सारनी। भव्य रथयात्रा से गूंजा शहर,सारनी नगर के वार्ड क्रमांक 01 स्थित मनोकामेश्वर शिव मंदिर एवं मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों के महा-निर्माण और भगवान भोलेनाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में शिवभक्तों […]

You May Like