महर्षि महेश योगी की वैदिक विरासत पर पत्रकारिता का सम्मान

जबलपुर: नर्मदा के माटी के गौरव पुत्र महर्षि महेश योगी ने दुनिया के 200 देशों में भारतीय वैदिक संस्कृति और भावातीत ध्यान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया। उपरोक्त विचार महर्षि महेश योगी की 109वी जयंती पर 24 वें महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह में अतिथियों ने व्यक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अभिलाष पाण्डे एवं समरसता संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार चैतन्य भट्ट, रविन्द्र बाजपेई नवभारत के संपादक अविनाश दीक्षित, आशीष शुक्ला, प्रेमशंकर तिवारी, उज्ज्वल शुक्ला एवं पवन पांडे थे।

प्रारंभ में महर्षि संस्थान के संस्थापक जादूगर एस. के. निगम ने बताया कि अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय सहित 18 वैदिक विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में चल रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने महर्षि महेश योगी के व्यक्तित्व – कृतित्व की अनेक बातें उपस्थितजनों से साझा कीं। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र बाजपेई ने पत्रकारों के दायित्वों और चुनौतियों को रेखांकित किया। उनके अलावा अन्य वक्ताओं ने पत्रकारिता के वर्तमान दौर पर अपने विचार व्यक्त किए।

24 वें पत्रकारिता सम्मान समारोह में लाईफ टाईम सम्मान विप्लव अग्रवाल, उज्जवल शुक्ला को दिया गया। इसके अलावा नवभारत के पत्रकार विवेक दुबे सहित रमेश पाठक, नीरज मिश्रा, भोले शंकर विश्वकर्मा, अमित सोनी, अविशंकर नगाईच, देवेन्द्र केशरवानी, अविनाश चौरसिया, विकास तिवारी, डेविड, आदर्श भाटिया, योगेश गुप्ता, मनीष दुबे को आकर्षक स्मृति चिन्ह, श्रीफल और शॉल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, मुन्ना, राखी मजूमदार, सुनीता जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, अमरजीत आदि उपस्थित थे। मंच संचालन प्रतुल श्रीवास्तव और राजेश पाठक ने किया। आभार प्रदर्शन विजय जायसवाल ने किया।

Next Post

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस की दस्तक से हड़कंप, अस्पताल की दो नर्सें मिलीं संक्रमित; स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से की चर्चा

Tue Jan 13 , 2026
नई दिल्ली | 13 जनवरी, 2026: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में निपाह वायरस के दो पुख्ता मामले सामने आने के बाद देशभर के स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। बारासात के एक ही अस्पताल में कार्यरत एक महिला और एक पुरुष नर्स इस खतरनाक वायरस की […]

You May Like