एटीएम फ्राड के जरिए 76 हजार पार

सतना: मदद के बहाने एटीएम का पिन पूछने के बाद खाते से दो बार में 76 हजार रु पार कर दिए गए. पीडि़त फरियादी द्वारा घटना की शिकायत थाने में की गई. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है.जिले के रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत ककलपुर निवासी शिव कुमार रजक पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में गए थे. जहां पर एक व्यक्ति पहले से मौजूद था जो फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था.

शिव ने जैसे ही एटीएम कार्ड को ऑपरेट करने का प्रयास किया वैसे ही वहां पर मौजूद उक्त व्यक्ति ने मदद की पेशकश कर दी. उसकी बातों में आकर शिव ने एटीएम का पिन बता दिया. इसी दौरान मौका देख व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल दिया. जिसके बाद शिव के खाते से 71 हजार और 5 हजार यानी कुल 76 हजार रु पार कर दिए गए. लिहाजा ठगी का शिकार हुए शिव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
  जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी
रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के अनुसार मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फौरन ही साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया. वहीं सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं. संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा.

Next Post

अधेड़ की हत्या के आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार   

Wed Jun 10 , 2026
सतना : मैहर जिले के किरहाई बंधा टोला में एक अधेड़ मजदूर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या किए जाने के मामले में अमरपाटन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जिसमें से 3 आरोपी नाबालिग बताए गए.थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से प्राप्त जानकारी के […]

You May Like