अल्काराज और ड्रेपर भिड़ेंगे इटालियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में

रोम (वार्ता) स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज इटालियन ओपन के अंतिम आठ में ब्रिटेन के जैक ड्रेपर से भिड़ेगे।

आज यहां राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अल्काराज ने रूस के करेन खाचानोव को दो घंटे 29 मिनट तक चले उतार-चढ़ाव वाले मुकाबले में 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई।

वहीं एक अन्य मुकाबले में विश्व के पांचवें नंबर के खिलाड़ी जैक ड्रेपर ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक सेट से पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए फ्रांस के कोरेंटिन मुटेट को 1-6, 6-4, 6-3 से हराया।

यह इस वर्ष में तीसरी बार होगा जब जैक ड्रेपर और स्पेन के कार्लोस अल्काराज किसी मुकाबल में भिड़ेंगे।

Next Post

टेस्ट क्रिकेट से सन्यास के बाद विराट पहुंचे प्रेमानंद की शरण में

Wed May 14 , 2025
मथुरा (वार्ता) टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के एक दिन बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का एक टैक्सी से वृंदावन स्थित प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे और 20 मिनट […]

You May Like