
भोपाल। कोहेफिजा थाना इलाके में एक कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शनिवार को कंपनी के कर्मचारियों ने मृतक के बारे में पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक संतोष सोनी (50) इलाके में संचालित एक शराब कंपनी में काम करता था. संतोष अक्सर रात के समय कंपनी के ही एक कमरे में सो जाता था. शुक्रवार की देर रात वह खाना खाकर सोया था. सुबह के समय जब साथी कर्मचारियों ने उसे उठाने का लगातार प्रयास किया, तो वह नहीं उठा. संतोष के शरीर में कोई भी हलचल नहीं होने से साथियों ने पुलिस को तुरंत ही सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया. कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
