उन्नाव मामले में कुलदीप सेंगर को जमानत के विरोध में भोपाल में महिला संगठन का मानव श्रृंखला प्रदर्शन

भोपाल। उन्नाव रेप पीड़िता के बलात्कारी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत दिए जाने के विरोध में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, भोपाल द्वारा इकबाल मैदान चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन की जिला सचिव आरती शर्मा ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उम्रकैद की सजा निलंबित कर जमानत दिया जाना और बलात्कारी का स्वागत होना अत्यंत शर्मनाक है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और बच्चियों ने तख्तियां लेकर उन्नाव की बेटी को न्याय दो जैसे नारे लगाए। संगठन ने पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जमानत रद्द करने तथा महिलाओं-बच्चियों पर बढ़ते अपराधों के कारणों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। जोरदार नारों के साथ प्रदर्शन संपन्न हुआ।

Next Post

बेटियां आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेकर रोकेंगी अपराध,स्कूल-कालेजों में मिलेगा ज्ञान

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल। समाज में बेटियों और महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को रोकने के लिए पुलिस के साथ ही समाजसेवी संगठन भी कंधे से कंधा मिला कर चल रहे हैं. स्कूल, कालेजों में पढ़ने वाली बेटियों के साथ ही अन्य महिलाओं को गीता के ज्ञान देते हुए उन्हें आत्मरक्षा के […]

You May Like

Play sound