पेड़ पर लटके मिले युवक का शव कब्र से निकला, हत्या की गुत्थी सुलझाने फोरेंसिक जांच शुरू


मंडला :मोहगांव थाना क्षेत्र के ठिहाई भानपुर गांव में अप्रैल माह में पेड़ पर लटके मिले युवक गोलू नंदा के शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव निकालने की कार्रवाई पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई।परिजनों ने पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा से मिलकर आरोप लगाया कि गोलू नंदा की हत्या की गई है, आत्महत्या का मामला नहीं है।

परिजनों की आशंका और नए सिरे से जांच की मांग पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक जांच के लिए शव को दोबारा पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के हालात शुरू से संदिग्ध रहे हैं, इसलिए उन्हें न्याय की उम्मीद अब नई जांच से है।

Next Post

वाटर सप्लाई कर्मचारी की करंट लगने से मौत

Sun Oct 12 , 2025
लखनादौन: ग्राम सुहागपुर में जलापूर्ति कार्य के दौरान करंट लगने से वाटर सप्लाई कर्मचारी पन्नालाल राय पिता गिरवर राय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पन्नालाल राय पानी की सप्लाई लाइन की देखरेख कर रहे थे, तभी अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए। घटना के बाद सहकर्मी […]

You May Like