वाटर सप्लाई कर्मचारी की करंट लगने से मौत

लखनादौन: ग्राम सुहागपुर में जलापूर्ति कार्य के दौरान करंट लगने से वाटर सप्लाई कर्मचारी पन्नालाल राय पिता गिरवर राय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पन्नालाल राय पानी की सप्लाई लाइन की देखरेख कर रहे थे, तभी अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए। घटना के बाद सहकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जहरीले कफ सिरप से मृत बच्चों के परिजनों से मिले कमलनाथ, कहा मासूमों की जान गई सरकार सोई रही

Sun Oct 12 , 2025
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने परासिया में जहरीला कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। कमलनाथ ने कहा कि यह सिर्फ एक […]

You May Like

Play sound