रीवा गया था परिवार, घर में हुई चोरी

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत साईनगर नयागांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए जेवरात, नगदी, टीव्ही, मोबाइल पार कर दिया। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार रीवा गया हुआ था।पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम कुंदेश्वर कुशवाहा 35 वर्ष निवासी साईनगर नयागांव रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नागपुर (महाराष्ट) में होटल में काम करता है।

वह नागपुर से अपने घर जबलपुर साई नगर आया था जहंा से अपने परिवार के साथ पैतृक निवासी वीणा शहपुरा थाना सेमरिया जिला रीवा गया था। बीती रात लगभग 11-30 बजे जबलपुर साईनगर नयागांव वापस आया देखा घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा सामान अस्त व्यस्थ था आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था जिसमें रखे नगदी 5 हजार रूपये, चांदी के 4 बिछिया, 2 कंगन, सोने का मंगलसूत्र, एलईडी टीव्ही, वीवो कम्पनी का मोबाइल नहीं था कोई अज्ञात चोर ताला तोडक़र घर में घुसकर उपरोक्त सामग्री चोरी कर ले गया है

Next Post

MP में बारिश का दौर शुरू, 35 जिलों में 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश

Wed Jul 22 , 2026
भोपाल: गर्मी और उमस से परेशान मध्यप्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर है, मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। पिछले करीब 36 घंटों से प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन तक प्रदेश […]

You May Like