शिवपुरी, 25 फरवरी (वार्ता) आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर ने आज शिवपुरी जिले के पिछोर के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को अपने ही विभाग की एक महिला अधिकारी से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार पिछोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाच रौन में पदस्थ महिला स्वास्थ्य अधिकारी रिंकी लोधी से शासकीय योजनाओं का फंड निकालने के बदले स्वास्थ्य विभाग पिछोर के प्रभारी डॉ अखिलेश कनेरिया रिश्वत मांग रहे थे। इसकी शिकायत महिला अधिकारी द्वारा की गई थी। आज जब महिला अधिकारी ने डॉ कनेरिया को 10 हजार रुपए की रिश्वत दी, तो दल के सदस्यों ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
Next Post
360 किलोग्राम लाहन के साथ 20 लीटर देशी शराब जब्त
Tue Feb 25 , 2025
बालाघाट, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी इलाके में आबकारी टीम ने 360 किलोग्राम लाहन के साथ 20 लीटर देशी शराब जब्त की है। आबकारी सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कल विभागीय दल जिले के वारासिवनी के ग्राम बकेरा और पोनेरा पहुंचा। जहॉँ […]

You May Like
-
3 months ago
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज शिवपुरी के प्रवास पर
-
2 years ago
ज्ञानेश कुमार नये मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त
-
4 months ago
विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता पर फूटा जन आक्रोश
