सांसदों को कैसे मिलते हैं बंगले? पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए फ्लैट किन्हें मिलेंगे?

सांसद बंगलों के आवंटन के नियम क्या हैं? और नए फ्लैट्स में रहने के लिए कौन से सांसद पात्र होंगे?

नई दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता): हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नए सांसद फ्लैट्स का उद्घाटन किया है, जिसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि सांसदों को आवास कैसे मिलते हैं। दरअसल, सांसदों को बंगले और फ्लैट्स का आवंटन उनके कार्यकाल, वरिष्ठता, पद और पिछली बार आवंटित आवास के आधार पर होता है। यह प्रक्रिया लोकसभा हाउस कमेटी और राज्यसभा हाउस कमेटी द्वारा नियंत्रित होती है।

आमतौर पर, नए सांसदों को फ्लैट आवंटित किए जाते हैं, जबकि वरिष्ठ सांसदों और मंत्रियों को बंगले दिए जाते हैं। पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए नए फ्लैट्स उन सांसदों को दिए जाएंगे, जो पहली बार चुने गए हैं या जिन्हें अभी तक कोई आधिकारिक आवास आवंटित नहीं किया गया है। इन फ्लैट्स में सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

Next Post

वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका सहित कई नेता हिरासत में

Mon Aug 11 , 2025
नई दिल्ली। वोटर वेरिफिकेशन और चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में विपक्षी दलों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। पुलिस ने बिना अनुमति मार्च रोकते हुए राहुल, प्रियंका समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया। […]

You May Like