गंगवाल बस स्टैंड के पास छुरा लेकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

इंदौर. गंगवाल बस स्टैंड के पास वैद्य ख्यालीराम के बगीचे के खाली मैदान में छुरा लेकर लोगों को डरा-धमका रहे एक युवक को छत्रीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तलाशी में उसकी कमर से धारदार छुरा मिला.

शुक्रवार की देर रात प्रधान आरक्षक अजय यादव को सूचना मिली थी कि गंगवाल बस स्टैंड के पास एक युवक काले रंग की शर्ट और ग्रे लोअर पहने छुरा लेकर लोगों को धमका रहा है. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश वर्मा उम्र 35 साल, रहने वाला लोढ़ा कॉलोनी, छत्रीपुरा बताया. तलाशी लेने पर उसकी कमर से 13.5 इंच लंबा लोहे का धारदार छुरा मिला, उसके साथ काले रंग का कवर भी था. पुलिस ने छुरा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है. थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युवक को पकड़ा है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

कभी बकाया, कभी हाईलोड... आखिर अन्नानगर में बिजली संकट की वजह क्या?

Sat Oct 24 , 2026
तीन दिन से घरों में अंधेरा… बच्चों की पढ़ाई पर असर और रोजमर्रा की जिंदगी बेहाल! राजधानी भोपाल के अन्नानगर में बिजली संकट से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार शाम सड़क पर फूट पड़ा। नाराज रहवासियों ने अन्नानगर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। नवभारत की टीम ने मौके पर पहुंचकर […]

You May Like