सतना: नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम सतना द्वारा गुरुवार को चांदनी टॉकीज के पास स्थित जर्जर भवन को डिस्मेंटल करा दिया गया।भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए निगम अमले ने मौके पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई की। डिस्मेंटल के दौरान आसपास की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया और जर्जर संरचना को सावधानीपूर्वक हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि आसपास आवागमन करने वाले नागरिकों एवं समीपवर्ती क्षेत्र को किसी प्रकार का खतरा न हो। जनसंपर्क अधिकारी ननि धीरज कुमार मिश्र ने बताया कि वर्षाकाल को देखते हुए जर्जर एवं असुरक्षित भवनों से संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यकतानुसार कार्रवाई जारी है।
