दक्षिण अफ़ग़ानिस्तान में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

काबुल, 12 अगस्त (वार्ता) दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में सड़क दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। प्रांतीय पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

प्रांतीय राजधानी लश्कर गाह के पास दो यात्री वाहनों के बीच यह टक्कर हुई। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता मुल्ला एज़ातुल्लाह हक्कानी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने दुर्घटना का मुख्य कारण लापरवाही से गाड़ी चलाना बताया और कहा कि घायलों को इलाज के लिए पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बतायी गयी है।

अफ़ग़ानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं मौतों का एक प्रमुख कारण बनती जा रही हैं। इन दुर्घटनाओं में अक्सर लापरवाही से गाड़ी चलाने, भीड़भाड़ वाली सड़कों और जर्जर राजमार्गों पर यातायात संकेतों की कमी को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

 

Next Post

चीन ने संक्रामक रोग प्रकोप की पूर्व चेतावनी पर नियम जारी किये

Tue Aug 12 , 2025
बीजिंग, 12 अगस्त (वार्ता) चीन ने संक्रामक रोगों के प्रकोप की पूर्व चेतावनियों के प्रबंधन के लिए नये नियम जारी किये हैं, जिसका उद्देश्य संबंधित कार्यों को मानकीकृत और निर्देशित करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव करना और लोगों के जीवन तथा स्वास्थ्य की रक्षा करना है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण […]

You May Like