बाइक खड़ी करने पर विवाद, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र के देव नगर में रविवार रात मामूली विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी लगातार वार करता नजर आ रहा है. हमले में घायल युवक को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
देव नगर निवासी अमित बौरासी ने यादव परिवार के घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी. इसी बात को लेकर वहां रह रहे गौतम यादव (निवासी कुलकर्णी भट्टा) ने आपत्ति जताई, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया. बताया गया कि गौतम हाल ही में अपनी मां से विवाद के बाद चाचा के घर रहने आया था.

विवाद बढ़ने पर आरोपी गौतम घर से चाकू लेकर आया और अमित पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में अमित को चार जगह चाकू लगे दो जांघ पर, एक सीने के पास और एक पीठ पर. गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया. थाना प्रभारी सीबीसिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दो तीन आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं. मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद में बहाया खून

Tue May 19 , 2026
इंदौर:आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में पुरानी उधारी या पैसों के हिसाब-किताब की बात को लेकर चार बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया है.घटना आजाद नगर क्षेत्र की है. फरियादी गर्वित पिता लक्ष्मण सैनी निवासी […]

You May Like