सरे बाजार किया चाकू से हमला ,दबोचे गए 3 आरोपी

सतना : शहर के बाजार क्षेत्र के प्रमुख स्थल पन्नीलाल चौक के निकट सरे आम चाकू मारने की घटना ने आस पास के क्षेत्र में दहशत फैला दी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.शहर के लालता चौक निवासी शिवांश विश्वकर्मा रात के लगभग साढ़े 10 बजे अपने मित्र विक्की वर्मा और शुभम अहिरवार के साथ अपने घर की ओर जा रहे थे.

जैसे ही वे पन्नीलाल चौक के निकट सौखीलाल लस्सी वाले की दुकान के पास पहुंचे वैसे ही ईश्वर बाल्मीक पिता शारदा उम्र 27 वर्ष, दीपक गुप्ता उर्फ ऋतिक पिता राजेश उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी पुरानी आबकारी और अमित बेल्दार पिता राकेश उम्र 19 वर्ष निवासी अहिरान टोला तीनों वहां पहुंच गए और गाली-गलौच करने लगे. इसी दौरान दीपक उर्फ ऋतिक ने चाकू से विक्की पर हमला कर दिया. जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने के बाद तीनों आरोपी वहां से निकल गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की. छापेमारी करते हुए एक एक करके तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया

Next Post

ऑक्सफोर्ड के दो विद्यार्थियों का चयन

Tue Jan 20 , 2026
सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंड्री स्कूल के 2 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले, प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यालय के कक्षा 11 वीं के छात्र भावेश परमार ने छठी टीएसआरकेकेओआई नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, वहीं कक्षा 11 […]

You May Like