सहकारिता एवं उद्योग समिति की मासिक बैठक नहीं होने पर जनपद सदस्य व सभापति ने जताई चिंता,SDM को सौंपा आवेदन

पानसेमल। जनपद पंचायत सदस्य ने गुरुवार ग्रामीणों के साथ एस.डी.एम.रमेशचंद्र सिसोदिया से मिलकर सहकारिता एवं उद्योग समिति की मासिक बैठक नहीं होने पर चिंता जताते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग हेतु आवेदन सौंपा है ।उन्होंने उल्लेख किया कि सहकारिता एवं उद्योग समिति के गठन एवं कार्यकाल प्रारंभ होने के पश्चात मासिक बैठकों का आयोजन होना जरूरी था।लेकिन आज दिनांक तक समिति की एक भी मासिक बैठक आयोजित नहीं की गई है।इस कारण समिति के अंतर्गत आने वाले विषयों, सहकारिता एवं उद्योग से संबंधित कार्यों तथा क्षेत्र की समस्याओं पर सदस्यों द्वारा चर्चा एवं समीक्षा नहीं हो पा रही है।उपस्थित जनों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा तथा समिति की नियमानुसार मासिक बैठक आयोजित करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने एवं बैठक नहीं होने के संबंध में जांच व कार्रवाई करने की मांग की है निवेदन किया।वार्ड 12 जनपद पंचायत सदस्य मोतीराम सोलंकी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित हों और जनता से जुड़े विषयों पर चर्चा एवं समाधान हो—यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता काशीराम सेनानी,भुवान सेनानी,शेरसिंह सोलंकी, ढूडला चौधरी मौजूद रहे।

Next Post

जटाशंकर से लौट रही कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, एक की मौत चार को बचाया

Thu Aug 13 , 2026
छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम तेज रफ्तार मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से दूर करीब 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर […]

You May Like