परिणाम देखकर खिल उठे बच्चों के चेहरे 

5 वीं और 8वीं कक्षा का परिणाम घोषित

 

जबलपुर। शुक्रवार को राज्य शिक्षा केंद्र अंतर्गत हुई पांचवी एवं आठवीं की परीक्षा परिणाम घोषित हुए। परीक्षा परिणाम देखते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। जानकारी के अनुसार कक्षा पांचवी में 83 प्रतिशत एवं कक्षा आठवीं में 79 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। दोपहर बाद से ही परिणाम घोषित होने के बाद पास होने वाले विद्यार्थी एवं उनके परिवारों में खुशी का माहौल था। जिले में पांचवीं कक्षा में कुल 23946 एवं कक्षा आठवीं में 24142 बच्चे पास हुए हैं।

कक्षा नौवीं की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

राज्य शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए आयोजित की गई, प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किए जाने के बाद पंडित लज्जाशंकर झा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जबलपुर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य उपमा गुप्ता से प्रात जानकारी के अनुसार प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। चयनित विद्यार्थी 5 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश सम्बन्धी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Next Post

केन्द्र सरकार को कोर्ट की चेतावनी के साथ जवाब पेश करने अंतिम मोहलत

Fri Mar 28 , 2025
पॉक्सो एक्ट के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं करने का मामला जबलपुर। यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पॉक्सो एक्ट का 12 वर्ष बाद भी सार्वजनिक रूप से समुचित प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका की सुनवाई के दौरान […]

You May Like