
ग्वालियर। संकित मिडकॉन 2026 में जेसीआई ग्वालियर के लगभग 40 सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों ने भाग लिया। जेसीआई ग्वालियर को सर्वाधिक 25 अवार्डों से नवाज़ा गया। जोन के बेस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड कपिल अग्रवाल को दिया गया। बेस्ट सैक्रेटरी का अवार्ड विजय अग्रवाल को दिया गया। बेस्ट एलओ ऑफिसर का अवार्ड नितिन गंगेले को दिया गया, बेस्ट जेसी का अवार्ड विपुल रजवाड़े, बेस्ट न्यू जेसी का अवार्ड सुयश गोयल, बेस्ट बुलेटिन का अवार्ड जेसीआई ग्वालियर को मिला। इसके अलावा उपाध्यक्ष सुमित सिंघल, अर्पित गगरानी, वैभव सिंघल, सत्यम अग्रवाल, मुकुल खंडेलवाल, शुभम मित्तल, गौरव नागर को अवार्ड दिया गया। बेस्ट जेसीरेट का अवार्ड शिवानी अग्रवाल, बीनू अग्रवाल को दिया गया। इसके अलावा बेस्ट चैप्टर का फर्स्ट रनरअप का अवार्ड जेसीआई ग्वालियर को मिला। इसके अलावा और भी अवार्ड दिये गये। इस मिडकॉन संकित में पूर्व अध्यक्ष साकेत गुप्ता, वरुण अग्रवाल, मानव मेहरा, रीतेश अग्रवाल और आनंद शर्मा उपस्थित थे। इसके अलावा संस्था अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, सचिव विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन गंगेले, उपाध्यक्ष सुमित सिंघल, विपुल रजवाड़े, वैभव सिंघल, सत्यम अग्रवाल, मुकुल खंडेलवाल, शुभम मित्तल, गौरव नागर, धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अंकित सिंघल आदि सदस्यों ने भाग लिया।
