कार- दो लाख की डिमांड कर महिला को घर से निकाला

जबलपुर:अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को दहेज लोभियों ने कार और दो लाख रूपए की डिमांड कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर पति, ससुर, ननद, जेठ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमती शिखा मिश्रा 34 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 14 मझैाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 18 फरवरी 22 को हिन्दू रीति रिवाज से राजेश वाजपेयी निवासी कृष्णा कालोनी सुहागी से हुयी थी.

शादी में उसके माता पिता ने नगदी 3 लाख रूपये, गृहस्थी का सामान दिया था शादी के 3-4 माह बाद से पति राजेश वाजपेयी, सास मुन्नी वाजपेयी, ससुर रामनरेश वाजपेयी, ननद रश्मि मिश्रा, जेठ राजीव वायपेयी उसे शारीरिक एंव मानसिक रूप से प्रताडि़त कर मारपीट करते थे और मायके से 2 लाख रूपये और कार लेकर आने के लिये बोलते थे। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया।

Next Post

पिता ने तीन बेटियों संग खाया जहर तीन की मौत,एक बच्ची गंभीर

Tue May 13 , 2025
दमोह:जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहरई गांव में पिता ने स्वयं और तीनों बच्चियों को जहरीला पदार्थ दे दिया. जिसमें तीनों को गंभीर हालत में हटा अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर आरपी कोरी, डॉक्टर अमन श्रीवास्तव, डॉक्टर मनीष ने चारों का चेकअप किया. जिसमें हरियाणा निवासी विनोद […]

You May Like