
बैतूल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को बैतूल तहसील कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विकास योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे एवं श्रीमती गंगाबाई उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्थानीय विकास, आधारभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
