दिल्ली के प्रदर्शन की गूंज इंदौर में, भंवरकुआं पर छात्रों का जनसैलाब

इंदौर। राजधानी दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलनों की गूंज रविवार को इंदौर में भी सुनाई दी। शहर के टंट्या भील चौराहा (भंवरकुआं) पर सैकड़ों की संख्या में छात्र एकत्र होकर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन पर उतरे।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

आंदोलन के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से विद्यार्थियों का भरोसा प्रभावित हुआ है, जिसे बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

प्रदर्शन स्थल पर छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

Next Post

लाठियों के बल पर न सच को दबाया जा सकता है और न ही न्याय की गूंज-गहलोत

Mon Jul 20 , 2026
जयपुर 20 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा है कि तानाशाही पर आमादा मोदी सरकार यह समझ ले कि लाठियों के बल पर न सच को दबाया जा […]

You May Like