कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी ने संगठन को मजबूत बनाने दिया जोर

सह प्रभारी रणविजय सिंह ने की विधानसभा स्तर पर समीक्षा, कार्यकर्ताओ से किया सीधा संवाद

नवभारत न्यूज

रीवा, 4 जनवरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचव ने रीवा पहुंचकर शनिवार को मनगवां एवं गुढ़ विधानसभा की समीक्षा बैठक ली.

अलग-अलग विधानसभा की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा करने के साथ उनके विचारो और सुझावो को सुना. इस दौरान कई कार्यकर्ताओ ने संगठन को मजबूत करने एवं कुछ समस्याओ से भी अवगत कराया. सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का गठन करने की बात कही और कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी वार्ड, पंचायत एवं बूथ स्तर पर मजबूत हो जाएगी तो आने वाला समय कांग्रेस का होगा. संगठन की मजबूती के लिये हम सभी को मिलकर काम करना होगा. श्री सिंह ने बैठक के दौरान पूरा जोर संगठन को मजबूत करने पर दिया और कहा कि हर हाल में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा. उल्लेखनीय है कि प्रदेश सह प्रभारी सभी विधानसभा की समीक्षा करेगे. बैठक में प्रदेश महामंत्री सुखेन्द्र सिंह बन्ना, जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री एड. रवि तिवारी, कपिध्वज सिंह, सत्यनारायण तिवारी, हरिशंकर शुक्ला, विपिन पाण्डेय, डॉ. विमल दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष पद्मदीप शुक्ला, नरेन्द्र सिंह तिवारी, महेन्द्र उपाध्याय, मुस्तहाक खान मौजूद रहे.

Next Post

माइक्रोसॉफ्ट वित्तीय वर्ष 2025 में एआई डेटा केंद्रों पर 80 अरब डॉलर खर्च करेगा

Sat Jan 4 , 2025
सैन फ्रांसिस्को, 04 जनवरी (वार्ता) माइक्रोसॉफ्ट वित्तीय वर्ष 2025 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) डेटा केंद्र बनाने के लिए 80 अरब डॉलर खर्च करेगाl माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने और दुनिया भर में एआई तथा क्लाउड-आधारित अनुप्रयोगों को तैनात करने के लिए […]

You May Like