पुस्तक मेला में इस बार लगेगा बुक बैंक का स्टॉल

जबलपुर: स्कूली बच्चों और अभिभावकों को रियायती दर पर पाठ्य पुस्तकें, कापियां एवं गणवेश उपलब्ध कराने इस वर्ष भी शहर के हृदय स्थल गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में 25 मार्च से 5 अप्रैल तक पुस्तक मेला का आयोजन किया जायेगा। पुस्तक एवं गणवेश मेला में इस बार भी बुक बैंक का स्टॉल लगाया जा रहा है और पुरानी पाठ्य पुस्तकों के संग्रहण एवं वितरण की व्यवस्था की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के अनुसार पुस्तक मेला में लगाये जाने वाले बुक बैंक के स्टॉल के लिये विद्यार्थियों से पूर्व वर्ष की किताबों का संग्रह प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो पुरानी पाठ्य पुस्तकें दान स्वरूप बुक बैंक स्टॉल में देना चाहते हैं, वे अपनी पुस्तकें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जबलपुर तथा जिला शिक्षा केंद्र में जमा कर सकते हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से भी अपेक्षा की है कि उनके विद्यालय में उपलब्ध पुरानी पाठ्य पुस्तकों अथवा विद्यार्थियों के पास उपलब्ध उपयोगी पुस्तकों को एकत्र कर उन्हें पुस्तक मेले हेतु जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने नागरिकों, अभिभावकों एवं से भी इस अनूठी पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पुरानी पाठ्यपुस्तकों का दान कर विद्यार्थियों के हित में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

Next Post

निर्माण कार्य गुणवत्‍ता के साथ समय पर पूरा करें: कलेक्‍टर

Sun Mar 22 , 2026
जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्द्र सिंह शनिवार को अचानक रांझी अस्‍पताल पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण कर चिकित्‍सकीय व्‍यवस्‍थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अस्‍पताल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्‍ता के साथ समय सीमा में पूरा करें। भ्रमण के दौरान मुख्‍य स्‍वास्‍थ्‍य […]

You May Like