विश्व चैंपियनशिप में शिखर दुबे करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

भिंड: विश्व चैंपियनशिप में भिंड के खिलाड़ी शिखर दुबे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के प्रतिभावान खिलाड़ी शिखर पुत्र राकेश दुबे का चयन वर्ल्ड कैनो मैराथन चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो आगामी 4 से 7 सितंबर तक हंगरी में आयोजित होने जा रही है।

खिलाड़ी शिखर दुबे का चयन चंडीगढ़ में चल रहे चयन ट्रायल्स के दौरान हुआ है। वे पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Next Post

अर्चना तिवारी के मामले में ग्वालियर पुलिस का सिपाही हिरासत में, कड़ी पूछताछ

Tue Aug 19 , 2025
ग्वालियर: इंदौर से पंद्रह दिन से गायब छात्रा अर्चना तिवारी के मामले में ग्वालियर के भवरपुरा थाने के सिपाही राम तोमर को ग्वालियर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है।अर्चना तिवारी उमरिया की रहने वाली छात्रा है जो इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही थी। वह छह अगस्त से […]

You May Like