ग्वालियर: इंदौर से पंद्रह दिन से गायब छात्रा अर्चना तिवारी के मामले में ग्वालियर के भवरपुरा थाने के सिपाही राम तोमर को ग्वालियर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है।अर्चना तिवारी उमरिया की रहने वाली छात्रा है जो इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही थी। वह छह अगस्त से लापता है। परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से अपनी बच्ची को खोजने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस को अर्चना का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
पुलिस ने उमरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में अर्चना का बैग डिब्बे से बरामद कर लिया है। इस मामले में ग्वालियर पुलिस के आरक्षक राम तोमर को जीआरपी पुलिस ने हिरासत में लिया है। छात्रा का इंदौर से ग्वालियर का बस का टिकट सिपाही राम तोमर के द्वारा बुक कराया गया था। इस पूरे मामले में आरक्षक राम तोमर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक राम तोमर पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
