शादी की खुशियाँ मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत 

जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत बुडरई में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरौदा निवासी अनिल सिंह राजपूत (40) ग्राम बुडरई में बब्बू राजपूत के यहाँ आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वैवाहिक रस्मों के बीच देर रात करीब 12:15 बजे ग्राउंड के पास मुख्य सड़क पर अनिल सिंह किसी दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को तब मिली जब रात करीब 12:30 बजे बुडरई निवासी गुमान राजपूत ने फोन कर सूचना दी। खबर मिलते ही मृतक का भाई पुष्पराज सिंह अपने साथी सतेंद्र राजपूत के साथ मौके पर पहुँचा। वहाँ अनिल सिंह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े थे। उनके सिर, सीने और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं।

परिजन तत्काल घायल अनिल को लेकर शासकीय अस्पताल मझौली पहुँचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Post

मप्र में शासन व्यवस्था ध्वस्त, राष्ट्रपति और पीएम से करेंगे हस्तक्षेप की मांग: पटवारी

Sat May 2 , 2026
भोपाल। मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि बढ़ते हादसों, मौतों, अपराध और भ्रष्टाचार के बीच शासन व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पटवारी ने कहा कि हाल के दिनों में हुई सामूहिक मौतें […]

You May Like