अशरफ अली
भोपाल: राजधानी की फिजाओं में मंगलवार रात फिर से दीपावली का उल्लास नजर आया। शहरवासियों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी की, जिससे आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गया।
नए साल या त्यौहार जैसी रौनक से सजी सड़कों पर लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ उत्साह से जश्न मनाया। पटाखों की गूंज और चमकती आतिशबाजी ने भोपाल की रात को यादगार बना दिया।
