भोपाल: सुभाष स्कूल में आज राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्कूलों से आए सैकड़ों छात्र-छात्रा हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।उद्घाटन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागी दलों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।
अलग-अलग स्कूलों की बैंड टीमों ने अपने सुरों, ताल-मेल और अनुशासन के साथ माहौल को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया।प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में अलग-अलग राउंड आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें मार्चिंग, ड्रम पैटर्न, ब्रास-इंस्ट्रूमेंट प्रस्तुति, तथा सिंक्रोनाइज़ प्रदर्शन जैसी श्रेणियां शामिल हैं। निर्णायक मंडल में संगीत एवं बैंड कला के विशेषज्ञ मौजूद हैं, जो प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान करेंगे।
सुभाष स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, टीमवर्क और संगीत के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, हमारे लिए यह गर्व की बात है कि राज्य स्तरीय आयोजन की मेजबानी का अवसर हमें मिला।
