15 सितंबर को डॉ. आंबेडकर चैत्यभूमि के दर्शन के लिए जाएगी विशेष ट्रेन

ग्वालियर, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ग्वालियर जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मुंबई स्थित डॉ. आंबेडकर चैत्यभूमि स्मारक के दर्शन का अवसर मिलेगा। इसके लिए ग्वालियर से 15 सितंबर को विशेष रेलगाड़ी रवाना होना प्रस्तावित है। यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु 9 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत मध्यप्रदेश के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक यात्रा कर सकते हैं, जो आयकरदाता नहीं हैं। महिलाओं को निर्धारित आयु सीमा में दो वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। यात्रा से संबंधित नियम और प्रावधान धर्मस्व विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक नागरिक विस्तृत जानकारी के लिए ग्वालियर कलेक्ट्रेट स्थित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शाखा से भी संपर्क कर सकते हैं।

Next Post

ग्वालियर में अब तक 573.8 मिमी बारिश, सामान्य से 177.4 मिमी कम

Thu Aug 27 , 2026
ग्वालियर, मानसून के दौरान पिछले तीन दिनों में हुई बारिश से जिले में वर्षा का आंकड़ा बढ़ा है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक ग्वालियर जिले में 573.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1079.7 मिमी बारिश हुई थी। इस लिहाज से इस वर्ष अब तक […]

You May Like