ग्वालियर में अब तक 573.8 मिमी बारिश, सामान्य से 177.4 मिमी कम

ग्वालियर, मानसून के दौरान पिछले तीन दिनों में हुई बारिश से जिले में वर्षा का आंकड़ा बढ़ा है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक ग्वालियर जिले में 573.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1079.7 मिमी बारिश हुई थी। इस लिहाज से इस वर्ष अब तक पिछले साल की तुलना में 505.9 मिमी कम वर्षा हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 मिमी है।

इस वर्ष डबरा में सबसे अधिक 726.1 मिमी और चीनौर में सबसे कम 438.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ठाठीपुर-मुरार में 490.7 मिमी, घाटीगांव के बरई वर्षामापी केंद्र में 514.3 मिमी और भितरवार में 700 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले वर्ष इसी अवधि में मुरार में 1257.7, घाटीगांव में 986.3, डबरा में 1121.4, भितरवार में 1123.7 और चीनौर में 909.3 मिमी वर्षा हुई थी।

Next Post

अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराईं ,चालक गंभीर रूप से घायल 

Thu Aug 27 , 2026
सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम चमराडोल में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। करीब दो घंटे तक चले […]

You May Like

Play sound