ओप्पो ने भारत में एफ सीरीज़ के दस साल पर एफ35 सीरीज़ की लॉन्च

जयपुर, (वार्ता) देश में ओप्पो की एफ सीरीज़ के दस साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को जयपुर में ओप्पो एफ35 सीरीज़ लॉन्च की गयी।

कंपनी ने बताया कि इसमें ओप्पो एफ35 प्रो और ओप्पो एफ35 शामिल हैं। पिछले दशक में एफ सीरीज़ का सफर पहली पीढ़ी के एफ1 के साथ “सेल्फी एक्सपर्ट” के तौर पर शुरू हुआ और अब नई एफ35 सीरीज़ के साथ यह “ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट” बन गई है। पिछले 10 सालों में भारत में तीन करोड से ज़्यादा एफ सीरीज़ स्मार्टफोन बिके हैं। यह सीरीज़ उस पीढ़ी के साथ-साथ आगे बढ़ी है जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ़ अपने पल कैद करने के लिए नहीं, बल्कि अपने आस-पास के लोगों के साथ अनुभव बनाने, जुड़ने और शेयर करने के लिए भी करती है।

ओप्पो एफ35 सीरीज़ – ओप्पो एफ35 प्रो 5जी के 6जीबी प्लस 128जीबी , 8जीबी प्लस128जीबी और 8जीबी प्लस 256जीबी है वहीं, ओप्पो एफ35 5जी के 6जीबी प्लस128जीबी और 8जीबी प्लस128जीबी है। ओप्पो एफ35 सीरीज़ 11 अक्टूबर से उपलब्ध होगी। ओप्पो एफ35 प्रो 5जी तीन रंगों में उपलब्ध होगा: सनराइज़ ऑरेंज, वेव ब्लू और ट्विलाइट ब्राउन, जबकि ओप्पो एफ35 5जी वेव ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और मिस्ट पिंक रंगों में मिलेगा।

इस अवसर पर कंपनी के हेड-कम्युनिकेशंस गोल्डी पटनायक ने कहा कि “पिछले 10 सालों में, एफ सीरीज़ ने भारत में उपभोक्ताओं के अपनी ज़िंदगी के पलों को कैप्चर करने, जुड़ने और शेयर करने के बदलते तरीकों के साथ खुद को बेहतर बनाया है।

 

Next Post

विवाहित पुत्री को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित करना उचित नहीं : हाईकोर्ट

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय में विवाहित पुत्री के अनुकंपा नियुक्ति आवेदन को केवल वैवाहिक स्थिति के आधार पर अस्वीकार किए जाने के आदेश को निरस्त कर दिया। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ने विभाग को प्रकरण में नियमानुसार पुनर्विचार कर पात्रता के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति का लाभ देने के निर्देश […]

You May Like