आइंडहोवन, (नीदरलैंड), 09 जुलाई (वार्ता) भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड पर 6-1 की शानदार जीत के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की।
ओरांजे-रूड हॉकी क्लब में मंगलवार को खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम ने चारों क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन किया। उत्तम सिंह ने गोलकर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई। अमनदीप लाकड़ा ने गोल दागकर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद आदित्य लालगे ने लगातार दो गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया। फॉरवर्ड सेल्वम कार्थी और बॉबी सिंह धामी ने भी एक-एक गोल दागकर स्कोर में योगदान दिया। भारत की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे आयरलैंड एकमात्र सांत्वना गोल कर सका।
आज भारतीय टीम अपने दूसरे मैच मे आयरलैंड से भिड़ेगी। इसके बाद, वे अगले दो हफ़्तों में भारत फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम और मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेंगा।
