श्रमिक,श्रद्धालुओं पर टूटी मधुमक्खी, घायल मजदूरों को

क्रेन की मदद से उतारकर अस्पताल पहुंचाया

राजगढ़/ब्यावरा

जिले में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर मधुमक्खियों के हमले में श्रद्धालु एवं श्रमिक मिलाकर करीब 22 लोग घायल हो गये. अनेक लोगों ने बमुश्किल अपने को बचाया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

उल्लेखनीय है कि राजगढ़ में नेवज नदी पर बन रहे रेलवे ब्रीज पर मजदूर काम कर रहे थे. करीब 40 फीट ऊंचाई पर इन श्रमिकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. मजदूरों को बमुश्किल क्रेेन से उतारा गया. मधुमक्खियों ने दूसरा हमला राजगढ़ से खुजनेर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर पर जा रहे श्रद्धालुओं पर किया.

मधुमक्खियों द्वारा किये गये इन दोनो हमले में घायल बेसुध से हो गये. उन्हें तत्काल खुजनेर व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. श्रमिकों को वहां मौजूद के्रन की मदद से उतार लिया गया. सौभाग्य की बात यह रही कि श्रमिकों में भगदड़ नहीं मची, नहीं तो कई श्रमिक 40 फिट ऊंचाई से गिरकर और अधिक घायल हो सकते थे.

Next Post

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कृत्य करने वाले को 24 घंटे में पकड़ा

Sun Mar 2 , 2025
  नवभारत न्यूज खंडवा। मूंदी पुलिस ने एक नाबालिग पीडि़ता का अपहरण कर दुष्कृत्य करने वाले आरोपी सौरभ भिलाला को तुरंत पकड़ लिया। आरोपी सौरभ घटना के बाद फरार हो गया था। थाना प्रभारी मूंदी राजेन्द्र नरवरिया व उनकी टीम ने 24 घंटे में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सौरभ पिता […]

You May Like