नशे में धुत्त युवक ने फल विक्रेताओं का पलटाया ठेला इसके बाद फल विक्रेताओं ने सिखाया सबक

रीवा: बिछिया थाना क्षेत्र में स्थित एसएएफ चौराहे पर एक युवक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवक ने चौराहे पर खड़े फल विक्रेताओं के ठेलों को पलट दिया, जिससे वहां मौजूद ठेला संचालकों में आक्रोश फैल गया।इस दौरान गुस्साए ठेला संचालकों ने नशेड़ी युवक की जमकर मारपीट कर दी।

मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई।बताया जा रहा है कि घटना का मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल: कलश यात्रा के दौरान युवक को लगी थी गोली

Sun Mar 22 , 2026
रीवा: शहर के समान थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही है पुलिस द्वारा युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।घटना के संबंध में सीएसपी राजीव पाठक और […]

You May Like