नाबालिग का अपहरण कर दुष्कृत्य करने वाले को 24 घंटे में पकड़ा

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। मूंदी पुलिस ने एक नाबालिग पीडि़ता का अपहरण कर दुष्कृत्य करने वाले आरोपी सौरभ भिलाला को तुरंत पकड़ लिया। आरोपी सौरभ घटना के बाद फरार हो गया था।

थाना प्रभारी मूंदी राजेन्द्र नरवरिया व उनकी टीम ने 24 घंटे में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सौरभ पिता करणसिंह भिलाला उम्र 21 साल को गिरफ्तार किया। आरोपी को खण्डवा न्यायालय पेश किया गया।

न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया। सउनि सूरज पाटिल, आर.57 अमितसिंह, आर. 272 आलेशसिंह बैस ने तेजी से आरोपी पकडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Next Post

सांसद ने मोबाइल मेडिकल वाहन को दिखाया हरी झंडी

Sun Mar 2 , 2025
सतना।ग्रामीण अंचलों के निवासियों एवं पीडित गरीबों की स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत सतना सांसद गणेश सिंह द्वारा रविवार को टाउन हॉल सेमरिया चौक सतना से 4 मोबाइल चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ एलके तिवारी,मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ शशिधर गर्ग, सिविल सर्जन […]

You May Like