झण्डा दिवस टीकट के आड़ में उप पंजीयक दफ्तर में वसूली जोरों पर

उप पंजीयक वसूलीबाज पर नही लगा पा रहे लगाम

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 31 जनवरी। बैढ़न का उप पंजीयक दफ्तर किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में बने रहना आम बात हो गई है। इन दिनों झण्डा दिवस टीकट के आड़ में 100 से लेकर 500 रूपये तक कि क्रेता एवं विक्रेताओं से वसूल की जा रही है और उक्त रकम न देने पर वसूलीबाज ऑख तरेरता है। वही उप पंजीयक वसूलीबाज पर अंकु श लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित रहे हैं।

गौरतलब है कि उप पंजीयक दफ्तर में इन दिनों झण्डा दिवस टीकट के आड़ में 100 से लेकर 500 रूपये तक कि वसूली क्रेता एवं कई विक्रेताओं से की जा चुकी है और यह सब वसूली उप पंजीयक दफ्तर के अन्दर ही धड़ल्ले के साथ एक कथित साहिल नामक व्यक्ति के द्वारा की जा रही है। इस वसूली को करते वक्त उप पंजीयक की नजरे भी ओझल हो जाती हैं। आरोप है कि कहने के लिए साहिल सेवा प्रदाता है। वह सेवा प्रदाता है कि नही इसको तो पंजीयक एवं उप पंजीयक ही बता पाएंगे। लेकिन जब पूरे समय उप पंजीयक के दफ्तर में मौजूद रहता है तो फिर रजिस्ट्रियों की लिखा-पढ़ी कौन और कब करता होगा? वहां दफ्तर के अन्दर क्रेता एवं विक्रे ता के अंगूठे का पंच लगाने में व्यस्त रहता है और जैसे ही रजिस्ट्री संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो जाती है। वसूलीबाज क्रेता-विक्रेताओं से उक्त टीकट के नाम पर बेजा वसूली करने लगता है। रोक-टोक करने वाले को घुड़की भी मिलने लगती है। वही कुछ के्रता-विके्र ता ने बताया है कि उक्त दफ्तर में भर्रेशाही मची है। उप पंजीयक पता नही क्यों? अंजान बने हैं। यहां के लोगों ने कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

शोध पद्धति पर व्याख्यान में दिए टिप्स

Fri Jan 31 , 2025
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय तथा सर्वधर्म विधि महाविद्यालय ने सहभागिता कार्यक्रम के तहत शोध पद्धति पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया। सर्वधर्म विधि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आई.टी.एम. विश्वविद्यालय विधि विभाग से सहायक प्राध्यापक ह्रदेश चतुर्वेदी ने अपने व्याख्यान में कहा कि शोधार्थी को सर्वप्रथम शोध समस्या […]

You May Like