विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी

रीवा, रीवा एयरपोर्ट के संचालन से रीवा कई महानगरों से सीधे जुड़ गया है. यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. दीपावली के त्यौहार को देखते हुए हवाई सेवा की मांग बढ़ गई है. सीट की मांग के साथ कीमत भी बढ़ रही है. त्यौहार में लोगो का आना-जाना बढ़ जाता है, यही वजह है कि सीट की डिमांड भी ज्यादा होती है.

रीवा एयरपोर्ट से इंदौर के लिए संचालित नियमित विमान सेवा ने 300 दिन पूरे कर लिए हैं. इस अवधि में लगभग 24,500 यात्रियों ने इस सेवा के माध्यम से सुगम एवं सुविधाजनक हवाई यात्रा का लाभ उठाया है. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य एवं मालवा के बीच संचालित यह विमान सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. सुदृढ़ हवाई कनेक्टिविटी से विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, निवेश, उद्योग, शिक्षा एवं विकास के नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं. यह सेवा क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है. रीवा से रायपुर, नई दिल्ली, कोलकाता, भोपाल एवं इंदौर के लिये हवाई सेवा संचालित हो रही है. जिसका लाभ समूचे विंध्य के लोग ले रहे है.

Next Post

विभागों की आपसी खींचतान का खामियाजा भुगत रहे है झकनावदा वासी

Sat Oct 31 , 2026
पेटलावद. मोहनपुरा- झकनावदा- तिमाइची टू लेन सडक़ निर्माण कार्य आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ठेकेदार द्वारा अर्थवर्क के कारण क्क॥श्व की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिसकी वजह से 25 दिनों से जल आपूर्ति बाधित हुई है और ग्रामवासी परेशान हो रहे है। […]

You May Like