चौतरफा लिवाली से चढ़े शेयर बाजार

चौतरफा लिवाली से चढ़े शेयर बाजार

मुंबई, 29 जुलाई (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहे। बीएसई का सेंसेक्स 888.68 अंक (1.16 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,654.60 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 264.85 अंक यानी 1.1 प्रतिशत ऊपर 24,250.20 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.63 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.48 प्रतिशत ऊपर बंद हुए। रियल्टी और ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टरों में तेजी रही। निफ्टी आईटी सूचकांक 2.32 फीसदी और निफ्टी मेटल 2.31 फीसदी चढ़ गये।

एफएमसीजी, वित्त, मीडिया, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर करीब पौने पांच प्रतिशत चढ़ गया। इंफोसिस में साढ़े चार प्रतिशत की तेजी रही। ट्रेंट, एलएंडटी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर दो से ढाई प्रतिशत तक मजबूत हुए। टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल और एक्सिस बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत उछल गये। मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर भी रहे निशान में रहे। अडानी पोर्ट्स में तीन फीसदी से अधिक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में डेढ़ फीसदी की गिरावट देखी गयी। पावरग्रिड और बीईएल के शेयर भी नीचे बंद हुए।

.....

Next Post

गुरु ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने वाले सूर्य हैं, जिसका कोई गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं" — निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज

Wed Jul 29 , 2026
दमोह। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व वंदनीय संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आध्यात्म विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती कुण्डलपुर में विराजमान निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समतासागर महाराज ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ज्ञान के […]

You May Like