सीहोर. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 जून को भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12:20 बजे सीहोर पहुंचेगे. जहां जिला पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित दिशा की बैठक में शामिल होंगे. इसके पश्चात वे शाम 4:15 बजे इछावर तहसील के ग्राम कांकरखेड़ा पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण करेंगे.
केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान आज सीहोर में
