इंदौर: प्रशासन ने दो करोड़ रुपए बाजार मूल्य की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कारवाई. उक्त जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करके कब्जा किया जा रहा था.आज प्रशासन ने कनाडिया तहसील के ग्राम हिंगोनिया में सरकारी जमीन का अतिक्रमण हटाया. उक्त जमीन पर शंकर सिंह पिता देवीसिंह द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया था.
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आज कनाडिया एसडीएम ओमनारायण सिंह बड़कुल ने अतिक्रमण हटाने की कारवाई की। उक्त जमीन का बाजार मूल्य लगभग दो करोड़ रुपए बताया जा था है. कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना कनाडिया का बल और तहसील का राजस्व अमला उपस्थित था. एसडीएम बड़कुल ने कहा कि शासकीय भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जों के विरुद्ध जिला प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई है.
